Krystle D’Souza: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ का आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के धमाकेदार डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि इस हिट गाने के लिए पहले तमन्ना भाटिया को अप्रोच किया गया था, फिर डायरेक्टर आदित्य धर ने क्रिस्टल और आयशा को चुना। क्रिस्टल ने पहली बार इस पर खुलकर बात की है।