Krushna Abhishek: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच पर 10 साल बाद अपनी मामी सुनीता आहूजा से मुलाकात कर पुराना पारिवारिक विवाद सुलझा लिया है। इस भावुक मिलन के दौरान कृष्णा ने मामी के साथ अपने बचपन के रिश्तों को याद किया और बताया कि अब उनके बीच की सारी कड़वाहट खत्म हो गई है।