Kritika Kamra-Gaurav Kapoor Vacation Pics: अभिनेत्री कृतिका कामरा ने पति गौरव कपूर के साथ अपनी शादी के बाद के रोमांटिक वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे समुद्र किनारे सुकून के पल बिताते नजर आ रहे हैं। मार्च महीने में अपनी शादी और काम की व्यस्तता के बाद, यह जोड़ा अब एक-दूसरे के साथ समय बिताकर ‘रिकवर’ हो रहा है और इस नई पारी की खुशी को सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया है।