(खबरें अब आसान भाषा में)
मुंबई के बांद्रा वेस्ट के पाली हिल इलाके की एक बिल्डिंग में एक अनजान शख्स के घुसकर तोड़फोड़ करने की खबर आ रही है। इस बिल्डिंग में कृति सेनन, जावेद जाफरी, केएल राहुल सहित कई पॉपुलर सेलिब्रिटी रहती हैं। पुलिस ने अज्ञात शख्स का पता लगा लिया है, लेकिन वो अभी अस्पताल में भर्ती है।