Kotak Mahindra Bank Q1 Result: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक के लिए वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत काफी फीकी रही। सालाना आधार पर जून तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 47% से अधिक गिर गया। साथ ही तिमाही आधार पर बैंक की एसेट क्वालिटी भी थोड़ी कमजोर हुई है। चेक करें बैंक के कारोबारी नतीजे की खास बातें