Kotak Mahindra Bank shares: कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में आज 5 मई को कारोबार शुरू होते ही तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में शेयर का भाव 5% से अधिक टूट गया। यह गिरावट बैंक के मार्च तिमाही के नतीजों के बाद आई, जिससे अधिकतर मार्केट एनालिस्ट्स निराश दिख रहे हैं। कई ब्रोकरेज फर्म ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की रेटिंग को घटा दिया है