RG Kar Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत के खिलाफ 41 दिनों से आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शुक्रवार को खत्म कर दी है। आज, 21 सितंबर से सभी डॉक्टर्स ड्यूटी पर वापस लौट जाएंगे। हालांकि OPD में वह फिलहाल काम नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कई दौर की बातचीत के बाद डॉक्टर्स ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया था।
प्रदर्शकारी डॉक्टर्स की सीएम ममता बनर्जी के साथ बातचीत के बाद लंबे समय से चल रही हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने हड़ताल को आंशिक रूप से खत्म करने का ऐलान किया है यही वजह है कि वो सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए ही काम करेंगे। OPD में वह फिलहाल काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि ममता बनर्जी ने आश्वासन दिया है कि उनकी हर मांग पूरी होगी और जब तक केस के आरोपी को सजा नहीं मिल जाती तब हड़ताल पूरी तरह से खत्म नहीं होगा।
42 दिन बाद ड्यूटी पर लौटे डॉक्टर
आरजी कर अस्पताल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पिछले 41 दिनों से काम से दूर डॉक्टरों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन के बाहर अपना धरना खत्म किया। इसके बाद वह राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय स्वास्थ्य भवन से साल्ट लेक क्षेत्र में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय तक एक मार्च निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। वह बंगाल सरकार द्वारा किए गए वादों को लागू करने के लिए एक हफ्ते का इंतजार करेंगे और अगर वह पूरे नहीं किए गए तो दोबारा हड़ताल पर लौटेंगे।
ममता सरकार से मिला आश्वासन
जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि हमारी मांग पर कोलकाता पुलिस कमिश्नर, मेडिकल एजुकेशन के डयारेक्टर और हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर को हटाया गया है। राज्य के हेल्थ सेक्रेटरी एनएस निगम को हटाने और अस्पतालों में थ्रेट कल्चर खत्म करने की हमारी मांग अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज आतिशी की ताजपोशी, 5 कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ