Kolkata earthquake: पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। कोलकाता समेत कई इलाकों में धरती कांप उठी। सुबह-सुबह 6.10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से 91 किलोमीटर नीचे था। जिससे काफी तेज झटके महसूस किए गए