BJP workers Protest: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर कोलकाता की सड़कों पर आज (12 सितंबर) बीजेपी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारी ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
वहीं, स्थिति उस वक्त और तनावपूर्ण हो गई जब बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरिकेड्स लगाए, लेकिन प्रदर्शनकारियों की आक्रामकता बढ़ती गई। बीजेपी ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की त्वरित जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर झड़प की खबरें भी आ रही है।