बता दें कि जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बीते 24 घंटे से मुठभेड़ जारी है। किश्तवाड़ के ऊपरी जंगली इलाके सोनार में सेना की व्हाइट नाइट कोर का आतंकियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी है। बीते रविवार से ये मुठभेड़ जारी है और इसमें भारतीय सेना का आठ जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों में से तीन को एयरलिफ्ट कर उधमपुर लाया गया था