Kishore Kunal Death: बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल का आज (29 दिसंबर) निधन हो गया है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह उन्हें कार्डियेक अरेस्ट हुआ था। किशोर कुणाल जेडीयू नेता अशोक चौधरी के समधी और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के ससुर थे। किशोर कुणाल अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक थे