उत्साह को और बढ़ाते हुए उम्मीद है कि 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर 'किंग' का टीजर जारी किया जाएगा। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक टीजर रिलीज की तारीख या 'रामायण' के साथ इस प्रमोशनल टाई-अप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- "इस प्रमोशनल टाई-अप से 'किंग' को दर्शकों के बीच और ज्यादा पहचान मिलने की उम्मीद है, खासकर इसलिए क्योंकि 'रामायण' को इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल रिलीज में से एक के तौर पर पेश किया जा रहा है।"