Sunil Malhotra Death: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों गहरे दुख में हैं। उनके ससुर और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, सुनील मल्होत्रा का हाल ही में दिल्ली में निधन हो गया। सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के पूर्व कैप्टन थे और अपनी ईमानदारी, अनुशासन और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। परिवार के इस बड़े नुकसान ने मल्होत्रा परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।