Kerala Election Result: मल्लपुरम जिले के पांडिक्कड़ में कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के कार्यकर्ताओं ने जीत की उम्मीद में लगभग 5000 लोगों के लिए बिरयानी बनाना शुरू कर दिया है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि वे एलडीएफ के 10 साल के शासन के अंत का जश्न मनाएंगे और इसमें माकपा (CPI-M) कार्यकर्ताओं सहित सभी का स्वागत है