Kedarnath Yatra 2025: पवित्र केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि मलबे और पत्थरों से मुनकटिया में सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई है। उसने बताया कि गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री क्षेत्र में फंस गए थे। लेकिन राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के कर्मचारियों ने उन्हें वहां से निकाल लिया