Kavya Gowda: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस काव्या गौड़ा के परिवार में हुई एक मामूली लड़ाई अचानक हिंसक हो गई। इस दौरान उनके बिजनेसमैन पति सोमशेखर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच हुई बहस के दौरान उन्हें चाकू मार दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच कर रही है