Kasganj Tragedy: अधिकारियों के अनुसार, मोहनपुरा गांव में महिलाएं अपने घरों की लिपाई के लिए मिट्टी इकट्ठा करने गई थीं। तभी अचानक मिट्टी का ढेर ढह गया और कई महिलाएं उसमें दब गईं। कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि कुल 9 महिलाओं को बाहर निकाला गया है, जिनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया