Karwa Chauth Bangles Designs: करवा चौथ पर हर सुहागन अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सोलह श्रृंगार करती है। इस पावन अवसर पर चूड़ियां यानी बैंगल्स का खास महत्व होता है, जो पहनावे में पारंपरिक और स्टाइलिश दोनों ही तरह की खूबसूरती जोड़ती हैं। इस साल करवा चौथ पर ऐसे बैंगल्स चुनें जो आपकी शान बढ़ाएं और हर पोशाक के संग सूट करें।