राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली ने आरोप लगाया कि उनके कैबिनेट सहयोगी को दो बार “हनी ट्रैप” में फंसाने की कोशिश हुई। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने ऐसी हरकतों पर रोक लगाने की जरूरत पर जोर दिया। विपक्ष के नेता आर अशोक ने मांग की कि मामले की जांच एक सिटिंग जज से कराई जाए और सरकार से मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया