Karnataka bike taxi ban: मनीकंट्रोल की ओर से की गई जांच से पता चला कि रैपिडो (Rapido) ने कर्नाटक में अपने ऐप से बाइक टैक्सी के विकल्प को हटा दिया है, और उसकी जगह “बाइक पार्सल” सेवा शुरू कर दी है। ऐप पर यूजर्स के लिए एक नोटिस भी दिख रहा है जिसमें लिखा है, “16 जून 2025 से कर्नाटक में हमारी बाइक टैक्सी सेवाएं हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए अस्थायी रूप से बंद की जा रही हैं।