कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले महीने कोटेकर में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे डकैती में लूटे गए सोने के आभूषण और नकद राशि बरामद की