Kara Poster Release: साउथ सुपरस्टार धनुष ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘कारा’ की घोषणा कर दी है। यह ऐलान उनकी पिछली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के तुरंत बाद आया है। फिल्म की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर है और हर कोई इस नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहा है।