Kanwar Yatra 2025: सावन का पवित्र महीना कल यानी 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार से आधिकारिक रूप से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इस साल हरिद्वार कांवड़ मेले में करीब 4 करोड़ शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि 11 से 17 जुलाई तक रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक भारी वाहनों की जिले में नो एंट्री रहेगी