Kanwar Yatra 2025: सावन शिवरात्रि के दिन बुधवार (23 जुलाई) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सड़क किनारे पैदल चल रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे चार कांवड़ियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं, राजस्थान के अलवर जिले में कांवड़ यात्रा में शामिल ट्रक के बिजली के तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई