Kanwar Yatra 2025: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में कांवड़ यात्रा रूट पर मीट और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर जारी सियासत के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) का बड़ा बयान सामने आया है। MCD ने कहा है कि डीएमसी अधिनियम, 1957 के तहत कांवड़ यात्रा रूट्स पर मांस की दुकानों को बंद करने का कोई प्रावधान नहीं है