Johnny Johnny Yes Papa Row: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने एक बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक समारोह में कहा कि दो मशहूर अंग्रेजी नर्सरी राइम्स ‘Johnny Johnny Yes Papa’ और ‘Rain Rain Go Away’ बच्चों के मन में बेईमानी के बीज बोती हैं। उन्होंने दोनों कविताओं को भारतीय मूल्यों तथा संस्कृति के खिलाफ बताया