J&K Encounter: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के खानयार इलाके में शनिवार (2 नवंबर) को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया है