Sat Sep 14 2024 01:57:14 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बारामूला में मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला के चक टापर क्रेरी पट्टन इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
Sat Sep 14 2024 01:45:05 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
विदेश यात्रा के बाद दिल्ली लौटे CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो देशों की अपनी यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाले आगामी ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024’ की तैयारी के तहत दक्षिण कोरिया और जापान की 6 दिवसीय यात्रा पर थे।
Sat Sep 14 2024 01:44:52 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज हनुमान मंदिर जाएंगे CM केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस (CP) स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर जाएंगे। यह मंदिर सीएम केजरीवाल के लिए बेहद खास माना जाता है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल शुक्रवार को ही जेल से बाहर आए हैं।
Sat Sep 14 2024 01:44:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
डोडा और कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेंगे। पहले PM मोदी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डोडा पहुंचेंगे और यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। वह लगभग साढ़े 4 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।