Train Accident: खबरों के मुताबिक, साहिबगंज जिले में कोयले से लदी एक मालगाड़ी एक खाली मालगाड़ी से टकरा गई। साहिबगंज मुख्यालय से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि घटना मंगलवार तड़के 3:30 बजे हुई। एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही दूसरी मालगाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इससे इंजन एवं कोयला लोड बोगी में आग लग गई