Illegal Coal Mine Collapse In Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले में बाघमारा प्रखंड के केसरगढ़ इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बीसीसीएल ब्लॉक 2 के शिव मंदिर के पास चाल धंसने से 9 से अधिक मजदूरों के दबने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है