Jharkhand Encounter: एनकाउंटर के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की भी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है