Jharkhand Elections BJP Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड में कुशासन-भ्रष्टाचार का अंत करेगी। माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी। इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और बीजेपी झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे