Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झारखंड सरकार इस योजना के तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देती है। पूरे चुनाव अभियान के दौरान इस योजना का साफ असर दिखाई दिया। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव अभियान के दौरान इस योजना की अघोषित चेहरा बनकर उभरीं और उन्होंने महिला मतदाताओं को जोड़ने में काफी अहम भूमिका निभाई