Jaro Institute IPO Listing: जारो इंस्टीट्यूट का आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक बोली के लिए खुला था। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 26 सितंबर को पूरा हुआ था। निवेशकों से इस आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और आखिरी दिन यह 22.06 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 37,23,404 शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 8,21,31,312 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं