खबर, नौकरी, परीक्षा और बिज़नेस, आसान भाषा में
बुधवार यानी 30 जुलाई को रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से कमचटका में 8.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। इसके बाद प्रशांत महासागर में 3 मीटर से ऊंची सुनामी की लहरें उठीं। इस भूकंप को अब तक का छठा सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। नुकसान का सही आंकलन फिलहाल नहीं पता चल पाया है।