Jane Street case : SEBI की एक्स-चीफ माधबी पुरी बुच ने कहा कि रेग्युलेटर ने अप्रैल 2024 की शुरुआत में ही जेन स्ट्रीट की जांच शुरू कर दी थी। अप्रैल 2024 और फरवरी 2025 के बीच सेबी ने इस इंडेक्स हेरफेर की पहचान की, पॉलिसी सर्कुलर जारी किए और यहां तक कि सार्वजनिक आदेश से महीनों पहले फरवरी 2025 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को निर्देश दिया कि वह जेन स्ट्रीट को एक सीज और डिसिस्ट लेटर भेजे