अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म ‘जेन स्ट्रीट ग्रुप एलएलसी (Jane Street Group LLC)’ ने भारतीय शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों के खिलाफ अपना बचाव तैयार करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से 6 हफ्तों का समय मांगा है। हालांकि उसे इससे कम समय मिल सकता है। इस मामले से वाकिफ एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी