Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चल रहे एक ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है। मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है, जो लंबे समय से सक्रिय था। इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं