जम्मू कश्मीर पुलिस ने उधमपुर जिले में 200 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त की कथित रूप से तस्करी करने को लेकर सोमवार को एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित तलाशी के दौरान एक पुलिस दल ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जखानी में एक ट्रक को रोका एवं उसकी तलाशी ली।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान ट्रक से 211 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया जो आठ बोरियों में रखा था। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर ट्रक चालक मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया गया और चूरापोस्त जब्त कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि उधमपुर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है एवं मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें – समंदर किनारे इतराती नजर आईं ‘वेलकम’ फेम मल्लिका शेरावत