उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीर डिवीजन में आतंकवाद से प्रभावित 39 परिवारों के परिजनों ‘नेक्स्ट ऑफ किन्न’ (NoKs) को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन परिवारों के लिए आज इंसाफ के लंबे इंतजार का अंत हुआ है। इस मौके पर एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार ने पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए हैं, ताकि इन परिवारों को सम्मान मिले और सिस्टम पर उनका भरोसा फिर से कायम हो सके