Sawai Man Singh Hospital Fire: अपनों को खोने वाले परिजनों ने दर्दनाक कहानी सुनाते हुए अस्पताल के स्टाफ पर ड्यूटी छोड़कर भागने का सीधा आरोप लगाया है। एक मृतक के रिश्तेदार ओम प्रकाश ने बताया कि, रात करीब 11:20 बजे धुआं फैलना शुरू हुआ और उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को चेतावनी दी कि इससे मरीजों को परेशानी हो सकती है। लेकिन जब तक धुआं तेज हुआ, डॉक्टर और कंपाउंडर पहले ही भाग चुके थे