Jagdeep Dhankhar News: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें उपयुक्त सरकारी आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पूर्व उपराष्ट्रपति पिछले सप्ताह वीपी एन्क्लेव से दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में स्थित एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हुए थे। यह फार्महाउस इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) नेता अभय चौटाला का है