Jacky Shroff: दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हाल ही में फिल्म निर्देशक सुभाष घई के पुराने दफ्तर का दौरा किया, जहां उन्होंने 1983 में अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हीरो’ साइन की थी। इस भावनात्मक यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने अपनी जड़ों को याद किया, जिसे देखकर प्रशंसकों ने उनकी सादगी और अपने संघर्ष के दिनों को न भूलने वाले अंदाज की जमकर तारीफ की।