Jaahnavi Kandula Case: जाह्नवी की मौत के बाद असली आक्रोश तब फैला जब एक अन्य पुलिस अधिकारी डेनियल ऑडरर का बॉडी-कैमरा फुटेज सामने आया। इस फुटेज में ऑडरर जाह्नवी की मौत पर हंसते हुए सुनाई दिए थे। उन्होंने संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए कहा था कि जाह्नवी के जीवन की ‘कीमत सीमित’ है और शहर को बस ‘एक चेक लिखकर’ मामला रफा-दफा कर देना चाहिए