(खबरें अब आसान भाषा में)
साल 2025 का आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर सिर्फ कैलेंडर का अंत नहीं, बल्कि कई अहम वित्तीय कामों की अंतिम तारीख भी है। अगर आपने इन्हें समय पर पूरा नहीं किया तो नए साल में आपको भारी जुर्माना और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से काम इस तारीख से पहले निपटाना जरूरी है।