IT Stocks: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज आईटी कंपनियों के शेयर रॉकेट बन गए। दो वजहों से निफ्टी आईटी में लगातार दो दिनों की गिरावट आज थम गई और सेक्टरवाइज सबसे अधिक तेजी इसी में रही। जिन दो वजहों से निफ्टी आईटी में करीब एक फीसदी की तेजी आई है, वे दोनों ही वजह अमेरिका से जुड़ी हैं। जानिए क्या हैं ये दोनों वजह जिन्होंने घरेलू आईटी शेयरों को रॉकेट बना दिया?