इस सफल लॉन्चिंग की अहमियत ये है कि इससे कमर्शियल स्पेस सेक्टर में भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की पकड़ काफी मजबूत होगी। ISRO का LVM3 M6 मिशन सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस मिशन के तहत अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के साथ हुई एक कमर्शियल डील के अनुसार ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में भेजा गया।