Israel-US Iran War: ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार (1 मार्च) सुबह ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को ‘शहीद’ करार दिया। सरकारी ब्रॉडकास्टर ने कहा कि खामेनेई शहीद हो गए हैं। खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में 40 दिनों का सार्वजनिक शोक घोषित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी खामेनेई की मौत की घोषणा की है