Iran-Israel Conflict News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल के साथ जारी जंग पर कहा है कि महान हैदर के नाम पर लड़ाई शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऐलान के बाद ईरान ने इजरायल पर 25 मिसाइलें दागी हैं। हैदर अक्सर अली के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है। उन्हें शिया मुसलमान पैगंबर मोहम्मद का पहला इमाम और उत्तराधिकारी मानते हैं