व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने सोमवार को नेतन्याहू के साथ बातचीत के जरिए इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम कराया, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित उनकी टीम ने तेहरान के साथ वार्ता की।अधिकारी ने बताया कि वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के साथ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट बातचीत में शामिल थे